योगेश जिला सचिव संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष बने

मुंगेली। जिला  सचिव संघ मुंगेली के अध्यक्ष पद का निर्वाचन हुआ । जिसमे निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन कौशिक पूर्व जिलाध्यक्ष बिलासपुर , सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री  अभ्युदय तिवारी जी जिला सचिव बिलासपुर की उपस्थिति में मुंगेली जनपद पंचायत के सचिव श्री योगेश कुमार साहू को  निर्विरोध  जिलाध्यक्ष    घोषित किया गया ।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला सचिव संघ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री श्याम कार्तिक जायसवाल जी, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू जी,पथरिया ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार यादव, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष श्री अजय कुमार दीवान अन्य कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम सिंह, गंगा प्रसाद कौशल, मनहरण देवांगन, बलदाऊ साहू,  जंतराम साहू , मनोज सत्यम, नर्मदा सिंह राजपूत, विष्णु राजपूत, अर्जुन यादव ,श्रीकांत यादव, अमृत मरावी,संतोष कौशिक, ईश्वरी कश्यप, चंद्रहास साहू, चित्रांगद जायसवाल, भूपेंद्र कश्यप, रूपेंद्र पटेल, शत्रुहन डडसेना,  जंतराम साहू, प्रताप ठाकुर, रामेश्वर साहू,  एवम अन्य सचिव साथी उपस्थित रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post